संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के फुजैरा स्थित ऑयल पोर्ट पर हुए हमले में 3 भारतीयों के घायल होने पर भारत ने कड़ा रुख…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्रालय ने इस घटना को ‘अस्वीकार्य’ करार दिया है

UAE के फुजैराह में ऑयल पोर्ट पर हुए हमले को लेकर भारत ने नाराजगी जताई है। सरकार ने कहा कि तीन भारतीयों का घायल होना गलत है और इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।

भारत ने सभी पक्षों से तुरंत हिंसा बंद करने और आम लोगों को निशाना न बनाने को कहा है। भारत ने कहा कि हालात को संभालने का सही रास्ता बातचीत और कूटनीति है, ताकि पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता बनी रहे।

भारत ने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही बिना रुकावट जारी रहनी चाहिए।

इससे पहले UAE ने दावा किया था कि हमला ईरान की तरफ से हुआ था। उन्होंने 12 बैलिस्टिक मिसाइल, 3 क्रूज मिसाइल और 4 ड्रोन को रोकने में कामयाबी पाई। हालांकि ईरान ने UAE के इस आरोप पर कोई जवाब नहीं दिया है।

PM मोदी ने भी इस घटना को लेकर पोस्ट किया और कहा कि आम लोगों और जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना स्वीकार नहीं किया जाएगा।