मुंबई इंडियंस टीम रायपुर पहुंची

रायपुर 06 मई 2026 : रायपुर में 10 मई को होने वाले पहले IPL मैच के लिए मुंबई इंडियंस की टीम रायपुर पहुंच चुकी है। हालांकि टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या टीम के साथ मुंबई से रायपुर के लिए रवाना नहीं हुए। रोहित शर्मा बस में नमकीन खाते दिखे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस के बीच यह मैच शाम 7:30 बजे से शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

क्रिक बज की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार (6 मई) दोपहर मुंबई एयरपोर्ट के घरेलू टर्मिनल-1 पर टीम के खिलाड़ी पहुंचे, लेकिन कप्तान पंड्या वहां नजर नहीं आए। फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं है कि वे बाद में टीम से जुड़ेंगे या नहीं।पंड्या ने टीम का पिछला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी नहीं खेला था। उस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी संभाली थी।