छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर NSUIआज करेंगे मुख्यमंत्री निवास का घेराव

रायपुर 07 मई 2026 : छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर शाम 4 बजे सीएम हाउस का घेराव करेगी। घेराव से पहले छात्र संघ चुनाव को लेकर रायपुर के सीनियर पॉलिटिशियन और मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स में अपना भविष्य देख रहे प्रदेश के दो उभरते युवा नेताओं से बातचीत की गई।

इस बातचीत में (भाजपा/कांग्रेस) दोनों गुटों के सदस्यों को शामिल किया गया। दोनों पक्ष छात्र संघ चुनाव के पक्ष में दिखे, लेकिन चुनाव न होने को लेकर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप भी लगाए।

संगठन का कहना है कि राज्य के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव नहीं हो रहे, जिससे छात्रों का लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व प्रभावित हो रहा है। आज (7 मई 2026) को मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा राज्यभर से बड़ी संख्या में NSUI कार्यकर्ताओं और नेताओं के शामिल होने की संभावना है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के भी शामिल होने की खबर है। पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है और सीएम हाउस के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

छात्रसंघ चुनाव कई वर्षों से बंद हैं (कोविड और प्रशासनिक कारणों के चलते) NSUI का आरोप है कि सरकार इस मुद्दे पर कार्रवाई नहीं कर रही, इसलिए दबाव बनाने के लिए घेराव किया जा रहा है। कुल मिलाकर, यह मुद्दा अब छत्तीसगढ़ में युवा राजनीति और छात्र अधिकारों का बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनता जा रहा है।