पश्चिम बंगाल में राज्यपाल ने भंग की विधानसभा

पश्चिम बंगाल के गवर्नर आरएन रवि ने 2026 के विधानसभा चुनावों के बाद अनुच्छेद 174(2)(b) के तहत राज्य असेंबली को भंग कर दिया है. यह कदम नई सरकार के गठन का संवैधानिक मार्ग प्रशस्त करता है. 7 मई, 2026 से प्रभावी, इस आदेश से 17वीं लेजिस्लेटिव असेंबली का कार्यकाल समाप्त हो गया है और 18वीं असेंबली के गठन का रास्ता साफ हो गया है. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने गुरुवार को विधानसभा का भंग कर दिया है. विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बहुमत मिला है. बहुमत के बाद ममता बनर्जी ने चुनाव में वोट चोरी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था. इसके मद्देनजर 2026 के चुनाव प्रोसेस के पूरा होने के बाद पश्चिम बंगाल के मौजूदा गवर्नर आरएन रवि ने एक बड़ा कदम उठाया है