राजधानी रायपुर में देसी बम बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार  

रायपुर 13 मई 2026 : राजधानी रायपुर में संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिलने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खमतराई थाना क्षेत्र के रावाभाठा इलाके से जुड़े इस मामले में फरार चल रहे आरोपी विनय देवांगन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पहले पिस्टल और बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद हुई थी। मामले में अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी की मंशा क्या थी और उसके साथ इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

राजधानी रायपुर में बम बनाने की तैयारी से जुड़े मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विनय देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को खमतराई थाना क्षेत्र के रावाभाठा इलाके से पकड़ा गया। इस मामले के सामने आने के बाद से ही वह फरार चल रहा था और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है