200 पार स्कोर बेकार, पंजाब फिर फिसली—डिफेंड में 10वीं नाकामी

15 मई 2026 : मुंबई इंडियंस ने आखिरी ओवर में रोमांचक जीत दर्ज करते हुए पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। गुरुवार को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में पंजाब ने 201 रन का टारगेट दिया था, जिसे मुंबई ने 19.5 ओवर में हासिल कर लिया।

तिलक वर्मा ने नाबाद 75 रन की पारी खेली। उन्होंने 106 मीटर लंबा छक्का भी लगाया। वहीं, रोहित शर्मा IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में विराट कोहली की बराबरी पर पहुंच गए। दूसरी ओर, पंजाब किंग्स को 200+ रन डिफेंड करते हुए टी-20 क्रिकेट में रिकॉर्ड 10वीं हार झेलनी पड़ी।

पंजाब किंग्स 200+ रन के लक्ष्य का बचाव करने में सबसे ज्यादा बार हारने वाली टीम बन गई। टीम को अब तक 10 बार 200+ रन डिफेंड करते हुए हार मिली है।

मुंबई ने पंजाब के खिलाफ 200+ रन का लक्ष्य हासिल करते हुए टी-20 क्रिकेट में अपनी 8वीं जीत दर्ज की। मुंबई अब सबसे ज्यादा 200+ रन चेज जीतने वाली टीमों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

इस मामले में पंजाब किंग्स 11 जीत के साथ टॉप पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7-7 बार 200+ रन का लक्ष्य हासिल किया है।