टीएस सिंहदेव बोले- “हम हमेशा साथ हैं”, सूरजपुर में चल रहा विरोध प्रदर्शन स्थगित
सूरजपुर 27 मई 2026 : छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर सियासी संदेश देने वाली तस्वीर सामने आई है। पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने खुद कार चलाकर कांग्रेस नेता भूपेश बघेल को साथ लेकर यात्रा की। इस दौरान दोनों नेताओं की नजदीकी ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।
टीएस सिंहदेव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि “हम हमेशा साथ हैं।” उनके इस बयान को कांग्रेस के भीतर एकता के संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।
इधर, सूरजपुर में चल रहा विरोध प्रदर्शन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। प्रदर्शन को लेकर पार्टी नेताओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं के बीच लगातार चर्चा चल रही थी। माना जा रहा है कि वरिष्ठ नेताओं की पहल के बाद यह निर्णय लिया गया।
दोनों नेताओं का साथ दिखाई देना ऐसे समय में अहम माना जा रहा है, जब प्रदेश की राजनीति में संगठन और नेतृत्व को लेकर लगातार चर्चाएं तेज हैं।

