तिल्दा, रायपुर 28 मई 2026 : देहरादून में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी जास्मिन कोशले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कराटे और कुमिते दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। जास्मिन ग्राम छड़िया की रहने वाली हैं और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचरी की छात्रा हैं।

जास्मिन की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में देशभर से आए खिलाड़ियों के बीच उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया। उनकी सफलता पर जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
