आज का राशिफल….

मेष : आज के दिन धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में आपका समय व्यतीत होगा। अनिर्णायकता के कारण योग्य निर्णय नहीं ले सकेंगे। आज पैसे का लेन-देन टालने के लिए गणेशजी कहते हैं। तन-मन में भय अनुभव होगा। धार्मिक कार्यों के पीछे पैसे खर्च होंगे। विदेश में बसनेवाले सगे सम्बंधियों का समाचार प्राप्त कर सकेंगे।.

 

वृषभ : आपके व्यापार में वृद्धि होगी, साथ ही व्यापार के सम्बंध में सौदे लाभदायक सिद्ध होंगे। आपकी आय का स्रोत बढ़ेगा। आपको मित्रों और बुजुर्गों से लाभ होगा और उनके साथ आनंद के पल पिता सकेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशी तथा संतोष प्राप्त कर सकेंगे। बाहर घूमने जाने का अवसर मिल सकता है। स्त्रियों की तरफ से आप सम्मान और लाभ प्राप्त कर सकेंगे। अविवाहितों का विवाह होगा और संतान की तरफ से भी अच्छे समाचार मिलेंगे।.

 

मिथुन : आपकी शारीरिक और मानसिक प्रफुल्लितता बनी रहेगी। नौकरी या व्यवसाय में अपने परिश्रम का अच्छा फल प्राप्त कर सकेंगे। उच्च पदाधिकारियों की तरफ से प्रोत्साहन मिलने पर आपके उत्साह में वृद्धि होगी। समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। पिता की तरफ से लाभ होगा। सरकारी कामकाज सरलता से पूरे हो सकेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशी और आनंद रहेगा, ऐसा गणेशजी बताते हैं।.

 

कर्क : गणेशजी का आशीर्वाद आपके साथ होने से आज आपका भाग्य चमकेगा और आकस्मिक आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। जो लोग विदेश जाने के इच्छुक होंगे वे सफलता पा सकेंगे। विदेश से अच्छे समाचार प्राप्त कर सकेंगे। धार्मिक स्थान की यात्रा या धर्म सम्बंधी कामकाज में खर्च होगा। पारिवारिक सदस्यों और दोस्तों के साथ आनंद के पल बिता सकेंगे। नौकरी में लाभ होने की संभावना है।.

 

सिह : आज आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। स्वास्थ्य की सुरक्षा के पीछे खर्च होने की संभावना है। गणेशजी कहते हैं कि गलत मार्ग की तरफ प्रेरित न हों इसका ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद हो सकता है। गलत काम से बदनाम होने का योग है। प्रभु स्मरण और धार्मिक विचार आपको उचित मार्गदर्शन दे सकेंगे।.

 

कन्या  : आज आप परिवार में आनंद के पल बिता सकेंगे, क्योंकि गणेशजी की कृपा आपके साथ है। आप समाज और लोगों में आदर पा सकेंगे। मनोरंजन सम्बंधी मामलों में आप रुचि लेंगे। वाहन और अलंकारों की खरीदारी होगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ प्रणय की संभावना है। व्यापार- धंधे में भागीदारों के साथ के सम्बंध सुधरेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।.

 

तुला  : स्वास्थ्य अच्छा रहेगा औऱ बीमार व्यक्ति के स्वास्थ्य में भी सुधार होगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। पारिवारिक सुख- शांति बनी रहेगी। काम- काज में सफलता और प्रशंसा दोनों आपके उत्साह में वृद्धि करेंगे। नौकरी में लाभ प्राप्त कर सकेंगे और सहकर्मियों की मदद भी प्राप्त कर सकेंगे। स्त्री मित्रों से मिलना होगा। आपके विरोधी या प्रतिस्पर्धियों की चाल उलटी पड़ेगी।

 

वृश्चिक : आज प्रवास या यात्रा करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य भी चिंता का कारण बनेगा। संतान की चिंता रहेगी। अपमानित होने का योग है, इसलिए ध्यान रखना पड़ेगा। आर्थिक योजनाएँ बनाने के लिए समय अनुकूल है। बौद्धिक चर्चा या विवाद में भाग न लें। शेयर सट्टा में नुकसान होने की संभावना गणेशजी व्यक्त करते हैं।.

 

धनु : आज भावनाओं का अतिरेक और पारिवारिक चिंता से मानसिक तनाव की संभावना है। बेचैनी का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। मां की तबीयत तथा अपने स्वास्थ्य के बारे में आज का दिन अनुकूल नहीं है। पर्याप्त नींद नहीं आएगी। तथा पानी से बचना पड़ेगा।

 

मकर : आज आप अपने विरोधियों के सामने विजय प्राप्त कर सकेंगे। नए कार्य की शुरुआत होगी और उसमें सफलता प्राप्त करेंगे। शारीरिक, मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। व्यापार में लाभ प्राप्त कर सकेंगे। शेयर बाजार में यदि आपने पैसे निवेश किया हो तो लाभ प्राप्त करेंगे। सगे- सम्बंधियों और मित्रों के साथ मेलजोल बना रहेगा। गणेशजी के आशीर्वाद के कारण विद्याध्यन में अच्छी सफलता प्राप्त कर सकेंगे।.

 

कुंभ : आपको मानसिक समस्याएँ और उलझन रहने के कारण कोई भी निर्णय लेने में तकलीफ होगी, जिससे आज महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। वाणी पर संयम नहीं हो तो परिवारजनों के साथ मतभेद होने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। स्वास्थ्य खराब होगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय मिश्र फलदायक है। गणेशजी नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह देते हैं।

 

मीन : आज आपको शारीरिक- मानसिक ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव होगा और उत्साह बढ़ेगा। नए कार्य की शुरुआत करेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी। धार्मिक उद्देश्य से प्रवास होगा। यदि कोई निर्णय लेने में दुविधा अनुभव हो तो अभी निर्णय न लेने की गणेशजी की सलाह है। कुटुंब के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकेंगे। प्रवास और पारिवारिक जीवन आनंद का अनुभव कराएंगें।.