मेष : अनुकूलता से भरपूर आज के दिन आप सभी कार्य तन-मन की स्थिरता के साथ करेंगे, जिसके कारण काम करने में उत्साह और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। गणेशजी की कृपा से आर्थिक लाभ होगा। परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। घर में मित्रों और सगे- सम्बंधियों के आगमन से वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। माताजी की तरफ से लाभ होगा।.
वृषभ : आज आपका मन अनेक प्रकार की उपाधियों से घिरा रहेगा। स्वास्थ्य खराब होगा, विशेष रूप से अपनी आँख के विषय में ध्यान दें। घर में पारिवारिक सदस्य और स्नेहीजनों की तरफ से आपके समक्ष विरोध का वातावरण निर्मित होगा। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। शुरू किये गए कार्य अधूरे रहेंगे, अधिक परिश्रम के बावजुद कम सफलता मिलेगी। गणेशजी दुर्घटना की संभावना भी देख रहे हैं।.
मिथुन : आज का दिन आपके लिए सभी तरह से लाभदायक साबित होगा। अविवाहित व्यक्तियों को योग्य जीवनसाथी मिल जाएगा। धन प्राप्ति के लिए शुभ दिन है। मित्रों के साथ आनंददायक मुलाकात होगी और उनके द्वारा लाभ मिलेगा। सुरुचिपूर्ण भोजन और पत्नी तथा पुत्र की तरफ से लाभ होगा। संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे। नौकरी- धंधा में लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। दांपत्यजीवन सुखमय रहेगा।.
कर्क : गणेशजी की कृपा से आपके हरेक कार्य बिना अवरोध के सरलतापूर्वक पूरे होंगे। काम में अनुकूलता रहेगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण विचार- विमर्श होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ खुले मन से घरेलू प्रश्नों के सम्बंध में चर्चा करेंगे। घर को नई सजावट से सजाएँगे। नौकरी- व्यवसाय हेतु प्रवास पर जाने की संभावना है। माताजी के साथ अच्छा सम्बंध रहेगा। सरकारी कार्यों में लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।.
सिह : आलस, थकान और ऊबन आपके कार्य करने की गति कम कर देंगे। पेट सम्बंधी शिकायत अस्वस्थता का अनुभव कराएँगी। नौकरी व्यवसाय में विघ्न संतोषियों की वाधकता प्रगति में बाधक बनेगी। उच्च पदाधिकारियों से आज दूर रहने में ही भलाई है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। क्रोध को वश में रखना आवश्यक है। धार्मिक कार्यों या यात्रा- प्रवास से भक्तिभाव प्रकट होंगे और मन की अशांति दूर करेंगे।.
कन्या : मन और संयम को आज के दिन को मंत्र बनाने की गणेशजी सलाह देते हैं, क्योंकि स्वभाव की उग्रता किसी के साथ मनमुटाव कराएगी ऐसी संभावना है। हितशत्रु विघ्न उपस्थित करेंगे। इसलिए सचेत रहें। नए कार्य की शुरुआत स्थगित रखें। जलाशय से दूर रहना हितकर है। अत्यधिक खर्छ होगा। गूढ़ विद्याओं और रहस्यमय बातों में रुचि जगेगी।.
तुला : आपका आज का दिन सफलता और आमोद- प्रमोद से भरा होगा, जिससे पूरे दिन मन में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन सम्बंधी कार्यों में सफलता और सिद्धि प्राप्त करेंगे। विशेषरूप से विपरीत लिंगीय व्यक्ति आज आपके जीवन में छाए रहेंगे। मौज-मस्ती के पीछे खर्च होगा। नए वस्त्राभूषण की खरीदारी होगी तथा उसे पहनने का अवसर मिलेगा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। उत्तम भोजन और वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। प्रणय प्रसंगों के लिए दिन शुभ होगा, ऐसा गणेशजी बताते हैं।.
वृश्चिक : आज के दिन कुछ आकस्मिक घटनाएँ घटेंगी। पूर्वनिर्धारित मुलाकातें रद्द होने से हताशा और क्रोध की भावनाएँ पैदा होंगी। आपके हाथ में आए हुए अवसर हाथ में से सरकते हुए प्रतीत होंगे। पारिवारिक सदस्यों केसाथ मतभेद होंगे। ननिहाल पक्ष से कोई समाचार मिलने से मन व्यग्र होगा। विरोधी प्रतिस्पर्धियों से संभलने की गणेशजी सलाह देते हैं। आय की अपेक्षा व्यय की मात्रा अधिक रहेगी। नए कार्य या योजनाओं का आरंभ न करें।.
धनु : गणेशजी आपका आज का दिन मिश्र फलदायी बताते हैं। आज आपको पेट सम्बंधी समस्याएँ खड़ी होंगी। संतानों का स्वास्थ्य और उनकी पढ़ाई के सम्बंध में चिंता से मन व्यग्र रहेगा कार्य में सफलता न मिलने से उत्पन्न क्रोध की भावना पर काबू रखें। प्रणय के लिए उचित समय है। प्रिय व्यक्ति के साथ रोमांचक क्षणों का आनंद उठा सकेंगे। साहित्य और लेखन के क्षेत्र में रुचि रहेगी। बातचीत तथा बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहना हितकर है।.
मकर : गणेशजी बताते हैं कि आपका आज का दिन प्रतिकुलताओं से भरा रहेगा, जिससे मन में खिन्नता अनुभव होगा। शरीर में स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा। सार्वजनिक जीवन में मानहानि होने की संभावना रहेगी। छाती में दर्द रहने की संभावना है। स्त्रीयों के साथ काम लेने में अपने को संभालने की गणेशजी सलाह देते हैं।.
कुंभ : गणेशजी कहते हैं कि आज आप तन-मन से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल दूर होने से आपका उत्साह बढ़ेगा। भाई-बंधुओं से साथ मिलकर नए आयोजन को हाथ में लेंगे। उनके साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। लघु प्रयास होंगे। मित्रों तथा स्वजनों के साथ की मुलाकात आपके चित्त को प्रसन्न करेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रणालियों द्वारा प्रभावकारी परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।.
मीन : गणेशजी आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की सलाह देते हैं। क्रोध के कारण किसी के साथ तकरार या मनमुटाव होने की संभावना है। शारीरिक कष्ट का अनुभव होगा। विशेष रूप से आँख का ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्य और प्रेमीजनों द्वारा घर में विरोध का वातावरण बनेगा। गलत खर्छ होगा। नकारात्मक विचार आपके मन पर हावी न हो जाए, इसका ध्यान रखें। खान-पान पर संयम रखें। खान-पान पर संयम रखें। सामान्य रूप से आजका दिन सोच-समझकर चलने जैसा है।.