नारायणा हेल्थ एमएमआई हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क नेत्र परामर्श शिविर का आयोजन
रायपुर। नारायणा हेल्थ एमएमआई हॉस्पिटल, रायपुर द्वारा आमजन को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज 13 जून 2026 को निःशुल्क प्रथम नेत्र परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक अस्पताल परिसर में आयोजित होगा।
इस निशुल्क परामर्श में वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनल व्यास द्वारा मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा। इस दौरान धुंधला दिखाई देना, आंखों में जलन, खुजली या लालपन, मोतियाबिंद सहित विभिन्न नेत्र संबंधी समस्याओं की जांच की जाएगी तथा आवश्यक उपचार संबंधी सलाह दी जाएगी अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आज की व्यस्त जीवनशैली और बढ़ते स्क्रीन टाइम के कारण आंखों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में नियमित नेत्र परीक्षण आंखों की रोशनी को सुरक्षित रखने और गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल ने नागरिकों से इस निःशुल्क शिविर का लाभ उठाने तथा अपनी आंखों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की है।
