आज का राशिफल….

मेष : दिनका प्रारंभ कुछ इस तरह से होगा कि आप उर्जा और उत्साह का अनुभव करेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा। मित्रों, स्नेहीजनों के साथ मेल-मिलाप होगा, परंतु मध्याहन के बाद आरोग्य में परिवर्तन हो सकता है। परिवारजनों के साथ मनदुःख के प्रसंग भी बन सकते है। खान-पान में संयम रखिएगा। बातचीत करते समय किसी के साथ उग्रतापूर्ण भाषा का प्रयोग न हो जाए इसके लिए जिह्वा पर संयम रखिएगा। गणेशजीका सूचन है कि घर, परिवार तथा मित्र-समूह और व्यावहारिक कार्यक्षेत्र में समाधानकारी व्यवहार अपनाने में दिवस के उत्साह तथा उर्जा का संतुलन बना रहेगा।.

 

वृषभ : घर के सदस्यों के साथ आप आवश्यक चर्चा-विचारणा करेंगे। घर की साज-सजावट में और अन्य विषयों में परिवर्तन करने के लिए आपकी रुचि बढेगी। माता के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे कार्यालय में उच्च अधिकारियों के साथ सम्बंध में सुधार आएगा। मध्याहन के बाद सामाजिक कार्यों में आप अधिक रुचि लेंगे। मित्रवर्ग से लाभ होगा। स्वजनों से संपर्क बढेगा और उनके साथ व्यवहार में भी सुधार आएगा। संतानों से लाभ होने की संभावना है। नई मित्रता से चित्त प्रसन्न रहेगा। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है ऐसा गणेशजी कहते हैं।.

 

मिथुन : पारिवारिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपका दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा, दोनों स्थलों पर आवश्यक विषयों के संबंध में चर्चा के बाद निर्णायक स्थिति का निर्माण हो सकता है। कार्यभार बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ ढीलापन आएगा, परंतु मध्याहन के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। मित्रों के साथ भेंट होने से आनंद होगा। उनके साथ पर्यटन पर जाने का आयोजन भी होगा। सामाजिक कार्यों में आप अपना योगदान देंगे।.

 

कर्क : आज आपका व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। निर्धारित किए गए कार्य को करने की प्रेरणा मिलेगी। परंतु प्रयास करने पर ऐसा अनुभव होगा कि जितने भी प्रयत्न आप कर रहे हैं वह उल्टी दिशा में जा रहे हैं। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। क्रोध की मात्रा भी अधिक रहेगी। परंतु मध्याहन के बाद शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक निश्चितता के कारण अपने आपको प्रफुल्लित पाएँगे। व्यावसायिक क्षेत्र में उपरी अधिकारीगण के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। घर की साज-सजावट में रुचि लेकर कुछ परिवर्तन करने की इच्छा होगी।.

 

सिह : आज दिन के प्रारंभ में शारीरिक और मानसिकरुप से अस्वस्थता और व्यग्रता का अनुभव होगा। क्रोध की मात्रा अधिक रहने से किसी के साथ मनमुटाव होगा। परंतु मध्याहन के बाद आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में भी आनंद का वातावरण होगा। व्यापार के स्थल पर उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक चर्चा होगी। परिवारजनों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर विचार करेंगे।.

 

कन्या  : आज नूतन कार्य और प्रवास न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। प्रेम और धिक्कार की राग-द्वेष जैसी भावनाओं को छोड़कर समतापूर्वक व्यवहार करने का आज दिन है। आध्यात्मिक क्षेत्र में सिद्धियाँ प्राप्त होने का योग है। परंतु स्वास्थ्य में शिथिलता और व्यग्रता का अनुभव होगा। क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी, जिससे आपका कार्य बिगडे़ नहीं इसका ध्यान रखिएगा। व्यवसायिक स्थल पर किसी का दिल ना दुःखे इसका ध्यान रखिएगा। धार्मिक प्रसंग में उपस्थित रह सकेंगे।

 

तुला  : आज दिन का प्रारंभ आनंदप्रद रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। विचारों में उग्रता और अधिकारत्व की भावनाएँ मन में रहेंगी। आर्थिक लाभ की और प्रवास की संभावना है। परंतु मध्याहन के बाद संध्या के समय अनर्थ न हो जाए इसलिए आपकी वाणी पर संयम रखना आवश्यक होगा। हितशत्रुओं से सावधान रहिएगा। नए कार्य को प्रारंभ आज न किजीएगा।.

 

वृश्चिक : बौद्धिक कार्यों को करने के लिए तथा जनसंपर्क बनाए रखने के लिए और लोगों के साथ घुले-मिले रहने के लिए दिन अच्छा है ऐसा गणेशजी कहते हैं। छोटे प्रवास की संभावना है। धन-सम्बंधित आयोजन करने के लिए समय शुभ है। मध्याहन तथा संध्याकाल के बाद आप मित्रों तथा सम्बंधियों के साथ प्रवास का आयोजन कर पाएँगे। खान-पान का स्वाद भी ले सकेंगे। वैचारिक स्तर पर आवेग को अंकुश में रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। पारिवारिक जीवन में आनंद छाया हुआ रहेगा।.

 

धनु : शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य के लिए संभलकर चलने की गणेशजी सलाह देते हैं। अधिक श्रम के बाद कार्य में सफलता मिले तो निराश न होइएगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। प्रवास-पर्यटन को आज हो सके तो टाल दीजिएगा। मध्याहन के बाद समय आपके अनुकूल होने का अनुभव होगा। शरीर में स्फूर्ति का संचार होगा। आर्थिक लाभ के लिए समय अनुकूल रहेगा। व्यावसायिक आयोजन अच्छी तरह से कर पाएंगे। अन्य समय आनंदपूर्वक बिता पाएंगे।

 

मकर : आज आप कुछ अधिक संवेदनशील रहेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। आपकी भावना को भी ठेस पहुँच सकती है। वाहन चलाते समय ध्यान रखिएगा। आपत्तिकर विचार, व्यवहार और आयोजन से दूर रहिएगा। किसी भी कार्य में शीध्र निर्णय लीजिएगा। परिवार जनों के साथ परस्पर मनमुटाव ना बढे़ इसका ध्यान रखिएगा। कार्य सफलता के लिए आज अधिक परिश्रम करना होगा।.

 

कुंभ : आवश्यक कार्यों के निर्णय न लेने के लिए गणेशजी आपको सलाह देते हैं। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए आज दिन के प्रारंभ का समय बहुत अनुकुल है। परंतु मध्याहन के बाद आपकी मानसिक व्यग्रता में वृद्धि होगी। संपत्ति विषयक दस्तावेज करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। विद्यार्थियों के लिए दिन मध्यम है। माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। आपकी भावना को ठेस भी पहुंच सकती है। परंतु मन को स्वस्थ रखने का प्रयास कीजिएगा।.

 

मीन : आज धन का खर्च अधिक हो जाने से आपका मन व्यग्र रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। मनमुटाव व तनाव के प्रसंग न बने इसका ध्यान रखते हुए आप अपनी वाणी पर संयम रखिएगा। आर्थिक विषयों में भी संभलकर चलने की गणेशजी सलाह देते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में स्पर्धा के सामने आपको टिकना पडे़गा। परिवर्तित हो रहे विचारों के बीच में द्विधायुक्त स्थिति का निर्माण होगा, इसलिए निर्णयशक्ति का आप में अभाव रहेगा। बौद्धिक विचारों का आज आप अनुभव कर पाएँगे।.