‘कुमकुम भाग्य’ की अभिनेत्री संचिता उगले का निधन..मनोरंजन जगत में शोक की लहर

मुंबई 15 जून 2026 : मुंबई से सटे नालासोपारा में कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस संचिता उगले ने खुदकुशी कर ली है. पुलिस ने बताया की अभिनेत्री अपनी माता पिता और बहन के साथ नालासोपारा इलाके में रहती थी.जिस समय यह घटना हुई उस समय वह घर पर अकेली थी. पुलिस ने बताया कि संचिता का शव फंदे से लटका मिला. शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है , ’22 साल की एक्ट्रेस ने नालासोपारा ईस्ट के अचोले गांव में साईं संतोषी बिल्डिंग स्थित अपने घर पर खुदकुशी की है. यह घटना 14 जून को शाम 7:00 बजे से 7:30 बजे के बीच हुई.  अचोले पुलिस स्टेशन के असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर विनोद बाग के हवाले से बताया कि संचिता ने खुद को बेडरूम में बंद कर लिया था और कथित तौर पर साड़ी से छत के पंखे से लटककर खुदकुशी की है. सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग उन्हें वसई-विरार म्युनिसिपल हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से पहले जांच रिपोर्ट तैयार की. अधिकारियों ने बताया कि सभी संभावित पहलुओं से जांच की जा रही है. मृतका के पिता मच्छिंद्र उगले की शिकायत के आधार पर, अचोले पुलिस ने 15 जून को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज की. पुलिस ने कहा कि घटना के सही कारण का अभी पता नहीं चल पाया है और आगे की जांच जारी है. खबर से टेलीविजन इंडस्ट्री सदमे में है और दिवंगत एक्ट्रेस के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं. घटना से जुड़ी और जानकारी का इंतज़ार है