जयपुर 15 जून 2026 : जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीप्के को थप्पड़ मारा गया है. बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान एक अज्ञात युवक ने अभिजीत पर हमला कर दिया. युवक ने अभिजीत को थप्पड़ मार दिया. युवक ने एक के बाद एक कई थप्पड़ मारे. इसके बाद अभिजीत के समर्थकों ने युवक को पकड़कर जमकर पीटा. इसके बाद वहां हंगामा मच गया.जयपुर के शहीद स्मारक पर कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ता सोमवार को प्रदर्शन कर रहे थे. इसी बीच पार्टी फाउंडर अभिजीत दिपके सभा स्थल पर पहुंचे. सभा स्थल में प्रवेश के दौरान कई युवकों ने उन पर हमला कर दिया. युवकों ने अभिजीत को एक के बाद एक कई थप्पड़ रसीद कर दिए. इसके बाद वहां से फरार हो गए. इस बीच सीजेपी के कार्यकर्ताओं ने युवकों को पकड़कर जमकर पीट दिया.
हालांकि मौके पर मौजूद भारी पुलिस ने बल ने आरोपियों को पकड़ लिया. पुलिस ने फिलहाल 3 से 4 युवकों को हिरासत में लिया है. हालांकि पुलिस ने अभी आरोपियों की पहचान उजागर नहीं की गई है. इस घटना के बाद घटना के बाद कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई. वहीं इस पूरे प्रकरण के बाद अभिजीत ने अपने कार्यकर्ताओं सेशांति बनाए रखने को कहा.जयपुर से पहले अभिजीत इससे पहले दिल्ली, लखनऊ समेत कई जगहों पर अपनी पार्टी के प्रदर्शन में शामिल हो चुके हैं. बता दें कि देशभर के अलग-अलग शहरों कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शन के माध्यम में सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं. देश की शिक्षा व्यवस्था, नीट पेपर लीक और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर कॉकरोच पार्टी लगातार सरकार को निशाने पर ले रही है.
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) एक वास्तविक राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि देश में बढ़ती बेरोजगारी और पेपर लीक जैसी समस्याओं के खिलाफ युवाओं द्वारा शुरू किया गया एक व्यंग्यात्मक (Satirical) सोशल मीडिया आंदोलन है. इसकी शुरुआत मई 2026 में हुई है. इसके फाउंडर अभिजीत दीप्के हैं.
