महाराष्ट्र के वाटरफॉल में फंसे 100 पर्यटक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मुंबई 05 जुलाई 2026 : महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खोपोली में स्थित प्रसिद्ध जेनिथ धबधबे  पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया. वीकेंड पर पिकनिक मनाने पहुंचे मुंबई के चेंबूर, घाटकोपर और मुंबई सेंट्रल के 100 से अधिक पर्यटक अचानक हुई मूसलाधार बारिश के कारण वहां फंस गए. पहाड़ी इलाके में अत्यधिक बारिश होने से धबधबे का जलस्तर तेजी से बढ़ गया और पर्यटकों का वापसी का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया. इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों, खोपोली दमकल विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से करीब तीन घंटे का चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला.

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पर्यटकों का यह समूह शनिवार सुबह करीब 7 बजे धबधबा परिसर में दाखिल हुआ था. उस समय मौसम पूरी तरह साफ था और बारिश नहीं हो रही थी. सुबह करीब 10 बजे अचानक तेज बारिश शुरू हुई, जिसके बाद पहाड़ी से बहकर आने वाले पानी के कारण झरने का बहाव बेहद खतरनाक हो गया