नई दिल्ली 10 जुलाई 2026 :ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए पीएम मोदी ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खड़े होकर बिग बैश लीग के भारत में आयोजन का ऐलान किया है. बीबीएल के आगामी सीजन का ओपनिंग मैच चेन्नई में आयोजित होगा. इसके लिए कुछ महीने पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कुछ अधिकारियों ने भारत का दौर कर स्टेडियम का निरिक्षण भी किया था.
पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रसिद्ध मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के युवा खिलाड़ियों से बातचीत की. इस दौरान वहां के पीएम एंथनी अल्बानीज और ऑस्ट्रेलिया की पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ भी मौजूद रहे. बता दें कि बीबीएल 2026-27 का ओपनिंग मैच 12 दिसंबर को खेला जाएगा. बीबीएल मैच का ओपनिंग मैच मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच होगा.
बीबीएल पहली बार किसी विदेशी धरती पर होने जा रहा है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ये कदम बीबीएल को भारत में लोकप्रिय बनाने के लिए किया गया है. मौजूदा समय से भारत क्रिकेट का सुपर पावर है. ऐसे में बीबीएल का भारतीय धरती पर आयोजन से इस टूर्नामेंट को निश्चित रूप से फायदा मिलेगा.
ऑस्ट्रेलियाई सरकार की विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मेलबर्न में मुलाकात की और घोषणा की कि ऑस्ट्रेलियाई पुरुष बिग बैश लीग का पहला मैच इस वर्ष दिसंबर में चेन्नई में खेला जाएगा. यह भारत में खेला जाने वाला पहला विदेशी क्रिकेट लीग मैच होगा.’’
इसमें कहा गया है, ‘‘यह मैच दिसंबर में पूरे भारत में आयोजित किए जाने वाले ‘गुड डे नमस्ते’ नामक सप्ताह भर चलने वाले उत्सव का मुख्य आकर्षण होगा. इस उत्सव में ऑस्ट्रेलियाई सांस्कृतिक, व्यावसायिक और खेल आयोजन शामिल होंगे.’’
मोदी ने महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को बधाई दी. उन्होंने यह भी कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया अंतरराष्ट्रीय खेलों में एक महत्वपूर्ण दशक में प्रवेश कर रहे हैं, जिसमें भारत 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों की और ऑस्ट्रेलिया 2032 में ब्रिस्बेन में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करेगा.
