छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 IFS अधिकारियों का तबादला

रायपुर  08 अगस्त 2026 :  वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 24 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए इन तबादलों के तहत अधिकारियों को विभिन्न वन मंडलों, टाइगर रिजर्व, वन्यजीव प्रबंधन और राज्य शासन के विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश 8 अगस्त 2026 को जारी किया गया है।

कई जिलों के DFO बदले
जारी आदेश के मुताबिक, गणवीर धम्मशील को बलौदाबाजार के वन उप संरक्षक पद से मंत्रालय में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। वहीं उत्तम कुमार गुप्ता को बस्तर से इंद्रावती टाइगर रिजर्व, जगदलपुर में प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) एवं क्षेत्र निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के इस आदेश के बाद प्रदेश के कई वन मंडलों और वन्यजीव प्रबंधन क्षेत्रों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव होगा।

अब किस अधिकारी को कहां जिम्मेदारी मिली है, पूरी सूची ऊपर जारी आदेश में देखिए।