बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संगठन का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार सुनील साहू को एक बार फिर संगठन का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उनके दोबारा अध्यक्ष चुने जाने पर जिले के पत्रकारों में खुशी का माहौल है।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान सदस्यों द्वारा चयन किया गया। पत्रकारों ने संगठन को मजबूत करने, पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और आपसी समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया।
अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद सुनील साहू ने सभी पत्रकार साथियों का आभार जताते हुए कहा कि संगठन पत्रकारों के हितों और अधिकारों के लिए लगातार काम करेगा। साथ ही जिले में पत्रकारिता को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए सभी साथियों के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा। चुनाव के दौरान पत्रकारों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
