नई दिल्ली 17 अगस्त 2026 : संगठन में बड़े लेवल पर फेरबदल के तहत भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने IT सेल प्रमुख अमित मालवीय को पद से हटा दिया है। उनकी जगह छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के को भारतीय जनता पार्टी का नया सोशल मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया गया है। मालवीय एक दशक से ज्यादा समय से BJP के राष्ट्रीय IT सेल के प्रमुख थे। वह पश्चिम बंगाल में पार्टी के सह-प्रभारी भी रह चुके हैं। बंगाल में भगवा पार्टी ने विधानसभा चुनावों में भारी जीत हासिल की थी। इस फेरबदल में पार्टी की सोशल मीडिया टीम में भी बदलाव किए गए हैं, जिसके तहत अलग-अलग राज्यों से चार नए सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं।
महाराष्ट्र से प्रीति गांधी, दिल्ली से शिवानंद द्विवेदी, उत्तराखंड से आलोक भट्ट और हरियाणा से अरुण यादव को सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अनिल बलूनी BJP के मीडिया कन्वीनर बने रहेंगे। ये बदलाव ऐसे समय में किए गए हैं जब BJP देश भर में अपने डिजिटल और सोशल मीडिया कामकाज को मज़बूत और पुनर्गठित करने की कोशिश कर रही है।
राम माधव, स्मृति ईरानी, बिप्लब देब नई टीम में शामिल
और सुनील बंसल ही ऐसे दो राष्ट्रीय महासचिव हैं, जिन्हें पार्टी ने अपनी नई टीम में बरकरार रखा है।
भारतीय जनता पार्टी ने अलग-अलग राज्यों से 16 राष्ट्रीय सचिवों की अपनी टीम में कविता पाटीदार, के. सुरेंद्रन, संदीप पाठक और मनोज तिग्गा समेत कई नए चेहरों को शामिल किया है। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के अलावा वैजयंत जे. पांडा और रेखा वर्मा को भी उपाध्यक्ष बनाये रखा गया है।
अनिल बलूनी बने रहेंगे मीडिया संयोजक
संगठन में कई महत्वपूर्ण बदलावों के बावजूद अनिल बलूनी बीजेपी के मीडिया संयोजक के पद पर बने रहेंगे। मीडिया और कम्यूनिकेशन से जुड़े मोर्चे पर उनकी भूमिका में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।
डिजिटल संगठन को मजबूत करने की तैयारी
बीजेपी का यह फेरबदल ऐसे समय हुआ है जब राजनीतिक दलों के लिए सोशल मीडिया, डिजिटल कैंपेन और ऑनलाइन कम्युनिकेशन बेहद महत्वपूर्ण हो चुके हैं। नई टीम के जरिए पार्टी अपने डिजिटल और सोशल मीडिया संचालन को नए सिरे से व्यवस्थित करना चाहती है।
अलग-अलग राज्यों से सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटरों की नियुक्ति को भी इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। नितिन नबीन की नई टीम में हुए इन बदलावों से संकेत है कि बीजेपी राष्ट्रीय स्तर पर अपने संगठन को नए सिरे से मजबूत करने के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पार्टी की पहुंच और सक्रियता बढ़ाने पर भी जोर दे रही है।
