CG IFS Transfer: वन विभाग में बड़ा फेरबदल, कई IFS अफसरों के तबादले

रायपुर 21 अगस्त 2026 :  छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। मंत्रालय, महानदी भवन नवा रायपुर से 21 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार प्रशासनिक दृष्टिकोण से अधिकारियों को उनके नाम के सामने दर्शाए गए नवीन पदस्थापना पद पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।