गोविंदा की दूसरी शादी की खबरों पर लगा ब्रेक! मैनेजर ने किया साफ इनकार, सुनीता के दावे पर भी बोले

 नई दिल्ली 22 अगस्त 2026 :  बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर इन दिनों लगातार चर्चाएं चल रही हैं। हाल ही में राखी सावंत ने फोन पर सुनीता आहूजा से बातचीत की थी। इस दौरान सुनीता ने कथित तौर पर दावा किया था कि गोविंदा दूसरी शादी करने के बारे में सोच रहे थे। अब इन दावों पर गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी है।

गोविंदा की दूसरी शादी पर मैनेजर ने किया साफ इनकार

बातचीत में गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने दूसरी शादी की खबरों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि गोविंदा की दूसरी शादी नहीं हो रही है। मैनेजर के मुताबिक, अगर अभिनेता दूसरी शादी करना चाहते तो वह खुद तलाक की पहल करते।

शशि सिन्हा ने कहा कि गोविंदा और सुनीता दोनों समझदार लोग हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गोविंदा ने कभी सार्वजनिक रूप से सुनीता के खिलाफ कोई बात नहीं कही, जबकि सुनीता ने अपने रिश्ते से जुड़ी निजी बातें सार्वजनिक की हैं।

सुनीता के दावे पर क्या बोले मैनेजर?

गोविंदा के मैनेजर ने सुनीता के दूसरी शादी वाले दावे पर हैरानी जताते हुए कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने संकेत दिया कि सुनीता के मन में इस Govinda Second Marriage :  समय कुछ चल रहा होगा, जिसकी वजह से उन्होंने इस तरह की बातें कही हैं।

उन्होंने कहा कि गोविंदा दूसरी शादी नहीं करने जा रहे हैं और ऐसी कोई योजना नहीं है।

कोमल रानी के साथ जुड़ा गोविंदा का नाम

पिछले कुछ समय से गोविंदा का नाम अभिनेत्री कोमल रानी के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को एक साथ एयरपोर्ट पर देखे जाने के बाद चर्चाओं का दौर शुरू हुआ था। इस बीच सुनीता आहूजा ने भी गोविंदा को लेकर कुछ टिप्पणियां की थीं, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

हालांकि, गोविंदा की ओर से दूसरी शादी को लेकर किसी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

बच्चों को लेकर भी जताई चिंता

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने यह भी कहा कि दोनों अपने और अपने बच्चों की भलाई चाहते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी।

मैनेजर के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच चल रही सार्वजनिक बयानबाजी और नकारात्मक चर्चाओं का असर बच्चों पर भी पड़ सकता है। ऐसे में परिवार की भलाई के लिए दोनों के बीच चीजें ठीक होना जरूरी है।