अंडाशय के कैंसर को समझें — कारण, लक्षण और उपचार
रायपुर 09 सितम्बर 2026 : अंडाशय का कैंसर महिलाओं में होने वाला एक गंभीर कैंसर है। इसके निश्चित कारण हमेशा पता नहीं चलते, लेकिन उम्र बढ़ना, परिवार में स्तन या अंडाशय के कैंसर का इतिहास तथा कुछ आनुवंशिक कारण इसके जोखिम को बढ़ा सकते हैं।
शुरुआत में इसके लक्षण सामान्य लग सकते हैं, जैसे बार-बार पेट फूलना, पेट या कमर में दर्द/भारीपन, जल्दी पेट भरना, भूख कम लगना या पेट का आकार बढ़ना। लगातार बने रहने वाले ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

निदान के लिए अल्ट्रासाउंड, CT/MRI और आवश्यकतानुसार अन्य जांचों की मदद ली जाती है। बीमारी की अवस्था और फैलाव के अनुसार उपचार की योजना बनाई जाती है।

सर्जरी अंडाशय के कैंसर के उपचार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें कैंसर को अधिकतम संभव सीमा तक निकालना और बीमारी के फैलाव के अनुसार आवश्यक अंगों की सर्जरी शामिल हो सकती है। इसके बाद जरूरत के अनुसार कीमोथेरेपी एवं अन्य उपचार दिए जाते हैं।
श्रीनाथजी हॉस्पिटल के ऑन्कोसर्जरी यूनिट द्वारा ऐसे ही एक जटिल अंडाशय कैंसर के मरीज का सफलतापूर्वक सर्जिकल उपचार किया गया, जो विशेषज्ञ कैंसर सर्जरी और समय पर उपचार के महत्व को दर्शाता है। कैंसर का इतिहास तथा कुछ आनुवंशिक कारण इसके जोखिम को बढ़ा सकते हैं।
