5-डे बैंकिंग और पेंशन का हल
बैंक कर्मचारी लंबे समय से बैंकिंग सिस्टम में बड़े सुधारों की मांग कर रहे हैं. इस हड़ताल के मुख्य मुद्दों में सबसे प्रमुख है हफ्ते में केवल 5 दिन काम (5-Day Banking) की व्यवस्था को तत्काल लागू करना. इसके अलावा, परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) के नियमों में मौजूद विसंगतियों को दूर कर कर्मियों को उनका सही हक दिलाना और पेंशन से जुड़े पुराने लंबित मामलों का स्थायी व न्यायसंगत निपटारा करना शामिल है, ताकि सेवारत और रिटायर्ड दोनों कर्मियों को राहत मिल सके. इन्हीं मांगों को लेकर वे हडताल पर हैं.
PNB और UCO Bank ने क्या कहा?
Punjab National Bank (PNB) ने बताया है कि उसे बैंक यूनियनों की ओर से हड़ताल का नोटिस मिला है. बैंक ने कामकाज सामान्य रखने के लिए जरूरी व्यवस्था करने की बात कही है, लेकिन कर्मचारियों की भागीदारी होने पर सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया है. UCO Bank ने भी इसी तरह ग्राहकों को संभावित परेशानी को लेकर अलर्ट किया है. SBI ने भी कहा है कि हड़ताल के दौरान उसकी शाखाओं और कार्यालयों का संचालन प्रभावित हो सकता है.
