12 सितम्बर 2026 : भारतीय ऑडियो एक्सेसरीज ब्रांड Mivi अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने अपकमिंग 5G हैंडसेट की बिक्री के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव कर दी है, जहां इसके कलर वेरिएंट्स, डिजाइन और स्टोरेज डिटेल्स की पुष्टि हो चुकी है।
Mivi One 5G: ऑडियो ब्रांड Mivi का पहला 5G स्मार्टफोन 24 सितंबर को होगा लॉन्च, मिलेंगे तीन कलर ऑप्शंस

Mivi One 5G: कलर ऑप्शंस, स्टोरेज और प्रोसेसर डिटेल्स
कंपनी की आधिकारिक घोषणा के मुताबिक, Mivi One 5G को तीन कलर वेरिएंट्स—बरगंडी, ब्लू और ग्रीन में पेश किया जाएगा। फ्लिपकार्ट पर अपडेट हुई माइक्रोसाइट से इस बात की भी पुष्टि हुई है कि हैंडसेट में 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। इसके साथ ही, यह डिवाइस Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर पर चलेगा और एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।
डिजाइन और कैमरा सेटअप
टीज की गई तस्वीरों के आधार पर, Mivi One 5G में फ्लैट रियर पैनल और फ्लैट मिड-फ्रेम दिया गया है। बैक पैनल के ऊपरी बाएं कोने में पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल मौजूद है, जिसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप और एक LED फ्लैश दिया गया है।
