वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया में 8 बदलाव, नमन धीर-आकिब नबी को पहली बार मौका

17  सितम्बर 2026 : वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। टीम में पिछली वनडे सीरीज की तुलना में कुल 8 बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। वहीं एक खिलाड़ी ऐसा भी है, जिसे न तो एशियन गेम्स 2026 के लिए चुना गया और न ही वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह मिली है।

हर्ष दुबे को दोनों स्क्वाड में नहीं मिली जगह

इंग्लैंड दौरे पर खेली गई पिछली वनडे सीरीज में हर्ष दुबे भारतीय स्क्वाड का हिस्सा थे। हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए उन्हें टीम में जगह नहीं मिली। रवींद्र जडेजा की वापसी के बाद हर्ष दुबे को स्क्वाड से बाहर होना पड़ा।

वहीं प्रिंस यादव भी वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है।

इसके अलावा श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, ईशान किशन और अक्षर पटेल को एशियन गेम्स 2026 के स्क्वाड में शामिल किए जाने की वजह से वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना गया है।

आकिब नबी और नमन धीर की वनडे टीम में एंट्री

वेस्टइंडीज के खिलाफ घोषित किए गए Indian ODI Squad में दो ऐसे खिलाड़ियों को जगह मिली है, जो पहली बार वनडे टीम का हिस्सा बने हैं। तेज गेंदबाज आकिब नबी को लंबे इंतजार के बाद भारतीय वनडे स्क्वाड में शामिल किया गया है।

वहीं पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले बल्लेबाज नमन धीर को भी पहली बार भारतीय वनडे टीम में चुना गया है। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों के पास इंटरनेशनल क्रिकेट में वनडे डेब्यू करने का मौका होगा।

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

  • शुभमन गिल (कप्तान)
  • रोहित शर्मा
  • विराट कोहली
  • यशस्वी जायसवाल
  • रुतुराज गायकवाड
  • केएल राहुल (उपकप्तान, विकेटकीपर)
  • नमन धीर
  • ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)
  • नीतीश कुमार रेड्डी
  • रवींद्र जडेजा
  • कुलदीप यादव
  • मोहम्मद सिराज
  • प्रसिद्ध कृष्णा
  • गुरनूर बरार
  • औकिब नबी

इस स्क्वाड में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा चेहरों को भी मौका दिया गया है। रवींद्र जडेजा की वापसी और नमन धीर व आकिब नबी को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया जाना इस चयन की प्रमुख बातों में शामिल है।