18 सितम्बर 2026 : भारत की ओर से ऑफिशियली ऑस्कर 2027 के लिए मराठी फिल्म ‘गोंधल’ (Gondhal) को चुना गया है. इसका यह मतलब है कि इसे 2027 में होने वाले ऑस्कर में ऑफिशियल एंट्री मिल गई है, इसके साथ ही यह फिल्म विदेश में भारत की ओर से प्रधिनिधित्व करेगी. साल 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था और इसने कलेक्शन भी ठीक-ठाक किया था. गोंधल का निर्देशन और लेखन संतोष दवाखर ने किया है. इस फिल्म में सुरेश विश्वकर्मा, कैलाश वाघमारे और माधवी जुवेकर जैसे शानदार कलाकार नजर आए थे.
