Asian Game 2026…हॉकी में भारत का गोल्डन वार, एशियाड में 21वां स्वर्ण

Asian Game 2026 : 03 October 2026 : भारतीय मेंस हॉकी टीम ने पांचवीं बार एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल पर जीत लिया है. फाइनल में मलेशिया को 5-1 से हराते ही टीम ने 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया. इसी के साथ भारत ने मौजूदा एशियन गेम्स में 21वां गोल्ड मेडल भी जीत लिया. जो इन खेलों के इतिहास में दूसरा सबसे प्रदर्शन है. इतना ही नहीं एशियाई खेलों के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब भारत ने लगातार दूसरी बार हॉकी में गोल्ड जीता हो और पहली बार पुरुष-महिला टीम ने एकसाथ एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल जीता है. पुरुष की तरह महिला टीम ने भी ओलंपिक के लिए डायरेक्ट क्वालीफाई किया है.
भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे. एक गोल जुगराज सिंह, एक गोल हार्दिक सिंह और एक गोल शिलानांद लाकरा की स्टिक से निकला. मलेशिया का एकमात्र गोल शेलो सिल्वरियस ने 14वें मिनट में किया.
पहले क्वार्टर में दोनों टीम ने दागे 1-1 गोल
पहले क्वार्टर में कांटे की टक्कर देखने को मिली. 11वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे गोल में तब्दील करने में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कोई गलती नहीं की. मगर भारत की खुशी ज्यादा देर तक नहीं रही क्योंकि 14वें मिनट में मलेशिया ने भी एक गोल उतारकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया.
दूसरे क्वार्टर में लीड 2-1 हुई
23वें मिनट में भारत को जब एक पेनल्टी कॉर्नर मिली तो हरमनप्रीत सिंह फील्ड पर मौजूद नहीं थे, लेकिन भारत के सबसे तेज ड्रैग फ्लिकर जुगरात ने इस मौके को दोनों हाथों से भुनाया और हाफ टाइम से सात मिनट पहले लीड 2-1 कर दी.
तीसरे और चौथे क्वार्टर में भी आया गोल
उप-कप्तान हार्दिक सिंह ने 42वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक से गोल किया और शिलानंद लकड़ा ने 54वें मिनट में मैदानी गोल करके औपचारिकताएं पूरी कीं. कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 57वें मिनट में पांचवां और आखिरी गोल करते हुए मलेशिया के ताबूत में आखिरी कील ठोक दी. मलेशिया को रजत पदक के साथ संतोष करना पड़ा तो पाकिस्तान ने दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर कांस्य पदक जीता. आठ बार के ओलंपिक चैंपियन भारत ने देश की हॉकी के इतिहास में एक नया अध्याय लिखते हुए एशियाई खेलों का अपना पांचवां स्वर्ण पदक भी जीता. टीम ने पहली बार लगातार दूसरी बार स्वर्ण हासिल किया.
महिला टीम 44 साल बाद जीता गोल्ड मेडल
एशियाई खेलों में यह भारतीय हॉकी के लिए दोहरी खुशी रही क्योंकि महिला टीम ने शुक्रवार को मौजूदा ओलंपिक रजत पदक विजेता और डिफेंडिंग चैंपियन चीन को 1-0 से 44 साल बाद स्वर्ण पदक जीता.