06 October 2026 : रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने 2026 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार फ्रांसिस हाल्जेन को देने का फैसला किया है। उन्हें यह पुरस्कार “Ice Cube Neutrino Observatory में निर्णायक योगदान और खगोलीय उत्पत्ति वाले उच्च-ऊर्जा न्यूट्रिनो की खोज” के लिए दिया गया है।
फ्रांसिस हाल्जेन ने खगोल विज्ञान की एक नई दिशा की नींव रखी। उन्होंने दक्षिणी ध्रुव पर मौजूद बर्फ का इस्तेमाल न्यूट्रिनो नामक रहस्यमय कणों को पकड़ने के लिए करने का विचार दिया।
इसी विचार के परिणामस्वरूप Ice Cube Neutrino Observatory का निर्माण हुआ। यह वेधशाला अंतरिक्ष के दूर-दराज के हिस्सों से आने वाले न्यूट्रिनो का पता लगाने और उनकी गतिविधियों का अध्ययन करने में सक्षम है।
न्यूट्रिनो बेहद सूक्ष्म कण हैं, जो पदार्थ के साथ बहुत कम संपर्क करते हैं। Ice Cube वेधशाला ने इन कणों के जरिए ब्रह्मांड का अध्ययन करने का एक नया तरीका उपलब्ध कराया है।
