Chhattisgarh Congress Protest : रायपुर 12 October 2026 : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस सोमवार को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी में है। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक आज शाम दिल्ली रवाना होंगे। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर सभी विधायकों को दिल्ली बुलाया गया है।
कांग्रेस मुख्यालय में होगी बैठक, सुप्रीम कोर्ट तक मार्च की तैयारी
जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शन से पहले दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में छत्तीसगढ़ के सभी कांग्रेस विधायकों की पार्टी हाईकमान के साथ बैठक होगी। इस बैठक में प्रदर्शन की रूपरेखा और आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। कांग्रेस सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने की तैयारी कर रही है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पार्टी के अन्य विधायक आज शाम 6:40 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली में होने वाले इस प्रदर्शन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ छत्तीसगढ़ के जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
