त्योहारों में नहीं होगी सफर की टेंशन! दुर्ग-निजामुद्दीन के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान

यात्रियों को दीपावली और छठ पूजा त्यौहार के दौरान मिलेगी कंफर्म बर्थ के साथ आरामदायक यात्रा सुविधा ।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर, उसलापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल एवं उमरिया स्टेशनों में है इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव |

बिलासपुर 28 अक्टूबर 2026 : दीपावली और छठ पूजा त्यौहार के दौरान यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु दुर्ग-निजामुद्दीन-दुर्ग के मध्य 03-03 फेरों के लिए दीपावली एवं छठ पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है ।गाड़ी संख्या 08751 दुर्ग-निजामुद्दीन पूजा स्पेशल ट्रेन दुर्ग से प्रत्येक रविवार दिनाँक 01, 08 एवं 15 नवम्बर 2026 को चलेगी |

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08752 निजामुद्दीन-दुर्ग पूजा स्पेशल ट्रेन निजामुद्दीन से प्रत्येक सोमवार दिनाँक 02, 09 एवं 16 नवम्बर 2026 को चलेगी | इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर, उसलापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल एवं उमरिया स्टेशनों में दिया गया है |

गाडी की समय सारिणी एवं ठहराव

Train गाड़ी संख्या 08751 दुर्ग-निजामुद्दीन पूजा स्पेशल ट्रेन दुर्ग से 10.45 बजे रवाना होगी तथा रायपुर आगमन 11.20 बजे, प्रस्थान 11.25 बजे, उसलापुर आगमन 13.20 बजे, प्रस्थान 13.30 बजे, पेंड्रारोड आगमन 14.55 बजे, प्रस्थान 14.57 बजे, अनूपपुर आगमन 15.40 बजे, प्रस्थान 15.45 बजे, शहडोल आगमन 16.20 बजे, प्रस्थान 16.22 बजे, उमरिया आगमन 17.14 बजे, प्रस्थान 17.16 बजे, कटनी मुड़वारा आगमन 19.40 बजे, प्रस्थान 19.50 बजे, दमोह आगमन 20.50 बजे, प्रस्थान 20.52 बजे, सागर आगमन 22.00 बजे, प्रस्थान 22.05 बजे, दूसरे दिन वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी आगमन 03.25 बजे, प्रस्थान 03.35 बजे, आगरा केंट आगमन 07.10 बजे, प्रस्थान 07.15 बजे, मथुरा आगमन 08.55 बजे, प्रस्थान 09.00 बजे तथा 11.10 बजे निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी

इसी प्रकार गाड़ी संख्या

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08752 निजामुद्दीन-दुर्ग पूजा स्पेशल ट्रेन निजामुद्दीन से 12.30 बजे रवाना होगी तथा मथुरा आगमन 14.15 बजे, प्रस्थान 14.20 बजे, आगरा केंट आगमन 15.10 बजे, प्रस्थान 15.15 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी आगमन 19.50 बजे, प्रस्थान 19.55 बजे, सागर आगमन 23.50 बजे, प्रस्थान 23.55 बजे, दूसरे दिन दमोह आगमन 01.00 बजे, 01.02 बजे, कटनी मुड़वारा आगमन 02.45 बजे, प्रस्थान 02.55 बजे, उमरिया आगमन 04.18 बजे, प्रस्थान 04.20 बजे, शहडोल आगमन 05.38 बजे, प्रस्थान 05.40 बजे, अनूपपुर आगमन 06.30 बजे, प्रस्थान 06.35 बजे, पेंड्रारोड आगमन 07.15 बजे, प्रस्थान 07.17 बजे, उसलापुर आगमन 09.45 बजे, प्रस्थान 09.55 बजे, रायपुर आगमन 12.10 बजे, प्रस्थान 12.15 बजे तथा 13.45 बजे दुर्ग स्टेशन पहुंचेगी |

कोच संरचना

इस स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 04 जनरल, 11 स्लीपर, 02 एसी-III, 01 एसी-II कोच सहित कुल 20 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।

यात्रीगण कृपया यात्रा से पूर्व ट्रेन के संचालन दिवस एवं समय-सारिणी व ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, NTES/रेलवन ऐप से प्राप्त कर तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें |