अमित शाह का बड़ा ऐलान- 2029 में भी मोदी ही होंगे PM, चौथी बार संभालेंगे देश की कमान!

लखनऊ 30 अक्तूबर 2026 :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के ताकतवर पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री ने ऐलान कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2029 के लोकसभा चुनाव के बाद चौथी बार भी देश के पीएम बनेंगे। उत्तर प्रदेश भाजपा की नवगठित प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक में शाह ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम बड़े नेताओं की मौजूदगी में लखनऊ से देश को एक तरह से संदेश दिया है कि नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जा रहे हैं और आगे भी सरकार का नेतृत्व उनके ही पास होगा। 76 साल के हो चुके पीएम मोदी के बाद भाजपा से प्रधानंत्री कौन को लेकर अटकलों के मद्देनजर अमित शाह का यह बयान काफी महत्वपूर्ण और इच्छुक लोगों की जिज्ञासा शांत करने वाला दो टूक मैसेज है।

अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया- ‘जमीन पर काम करिए

अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया- ‘जमीन पर काम करिए। मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं और आप लोग ऐसे ही डटे रहे तो चौथी बार भी बनेंगे और उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनने से कोई रोक नहीं पाएगा।’ अमित शाह ने नेताओं और कार्यकर्ताओं से आपसी मनमुटाव, सारी नाराजगी भूलकर 2027 के यूपी चुनाव के लिए जी जान से जुट जाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार अंगद के पांव की तरह अडिग है, उसे कोई नहीं हिला सकता। उन्होंने दावा किया कि यूपी में अगले 30 साल तक भाजपा सरकार रहने वाली है और इसका श्रेय देवतुल्य मतदाताओं का है। शाह ने कहा कि मतदाता यदि फिर से सरकार बनाने का मौका देंगे, तो हम उत्तर प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करेंगे। दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन ने कब ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली बुलाई है?

मोबाइल रिचार्ज जीतने का मौका!

अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली की तारीफ की और कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश को माफिया और भ्रष्टाचार से बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि आज यूपी देश का इन्वेस्टर हब बन गया है, जहां 50 लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश आया है और इसमें 15 लाख करोड़ का काम जमीन पर उतर चुका है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीते 10 सालों में कई बड़े परिवर्तन हुए हैं। लूट की वारदातों में 74 फीसदी, डकैती में 80 फीसदी, दंगों में 70 फीसदी और रंगदारी के केस में 60 फीसदी की गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि योगी ने लॉ एंड ऑर्डर सुधारा तो निवेश आया और इन्वेस्टमेंट के साथ रोजगार आया और फिर पलायन रुका।