Breaking News …महादेव सट्टा सिंडिकेट का प्रमोटर भारत पहुंचा! सौरभ चंद्राकर की रायपुर CBI कोर्ट में होगी पेशी

रायपुर 01 नवंबर 2026 : महादेव ऐप के अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को भारत लाने में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। CBI ने अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों के साथ समन्वय कर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कराया है। CBI की विशेष टीम उसे ओमान से लेकर भारत पहुंची है।

अब सौरभ चंद्राकर को रायपुर स्थित CBI की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। CBI के मुताबिक, सौरभ चंद्राकर दो मामलों में वांछित है। इन दोनों मामलों में जांच एजेंसी पहले ही आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल कर चुकी है। इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय (ED) के एक मामले में भी वह वांछित है, जिसमें अभियोजन शिकायत दाखिल की जा चुकी है।

सौरभ चंद्राकर की भारत वापसी को महादेव ऐप सट्टेबाजी नेटवर्क के खिलाफ जांच में अहम सफलता माना जा रहा है। अब रायपुर की विशेष अदालत में पेशी के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया और पूछताछ को लेकर कार्रवाई की जाएगी।