डेयरी में मिलावट का बड़ा खेल बेनकाब! खाद्य विभाग ने 3 हजार किलो से ज्यादा खोवा-पनीर और मिठाइयां कीं नष्ट

बेमेतरा 16 नवंबर 2026 : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावट और अस्वच्छ खाद्य सामग्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बेरला स्थित उत्सव डेयरी में छापेमारी के दौरान करीब 2,000 किलो खोवा, 900 किलो पनीर और 150 किलो विभिन्न प्रकार की मिठाइयां खराब हालत में रखी मिलीं। कई पैकेटों में फफूंद भी पाई गई। खाद्य पदार्थों के भंडारण में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद विभाग ने नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से पूरी सामग्री मौके पर ही नष्ट करा दी। वहीं, एनालॉग पनीर बनाए जाने के संदेह में नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।