
योगेश यादव/बलौदाबाजार– एसएसपी विजय अग्रवाल द्वारा बलौदाबाजार में पुलिसिंग व्यवस्था के लिए कई बेहतर कार्य किए जाते हैं। दरअसल जिले में अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिसिंग व्यवस्था तो बेहतर की गई है। वही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाता है। यह सम्मान उन पुलिसकर्मियों को दिया जाता है, जिन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और जनता की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।
“पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें प्रेरित करने के लिए इस तरह के सम्मान समारोह बेहद जरूरी हैं। इससे न केवल उनकी मेहनत की सराहना होती है, बल्कि वे और अधिक जोश व समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं।” अब तक जिले के SSP विजय अग्रवाल द्वारा सैकड़ों पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जा चुका है।
पुलिसकर्मियों की मदद और घटनाओं में बेहतर कार्य करने वाले आम जनता को भी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। एक अच्छी पहल जिससे आम जनता का पुलिस के साथ जुड़ाव बना रहता है और आम लोगों को भी पुलिस से जनसंपर्क रहता है…
