रायपुर 30 मई 2026 : रायपुर के एक कारोबारी की पुर्तगाल में हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कारोबारी व्यवसायिक कार्य से विदेश गए हुए थे, जहां अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा। इलाज के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई है।

बताया जा रहा है कि कारोबारी के पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्थानीय व्यापारिक और सामाजिक संगठनों ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मामले में परिवार की ओर से आगे की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
रायपुर के कारोबारी अजय सुंदर निहलानी (49) की पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में हार्ट अटैक से मौत हो गई है। डॉक्यूमेंटेशन पूरी होने के बाद अजय निहलानी का पार्थिव शरीर रायपुर लाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, कारोबारी अजय सुंदर भारत के 40 सदस्यीय दल के साथ एजुकेशनल टूर पर यूरोप पहुंचे थे।
इस दल में रायपुर से 2 लोग शामिल थे। यात्रा के दौरान अजय निहलानी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार ने इंडियन एंबेसी, PMO और प्रशासन से शव भारत लाने सहयोग की अपील की है।
परिवार ने लोकल एडमिनिस्ट्रेशन, भारतीय दूतावास, एयरलाइन प्रतिनिधियों और अन्य संबंधित एजेंसियों से अनुरोध किया है कि नीरज बाजपेयी को सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने में सहयोग दिया जाए। जिससे पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द रायपुर लाकर अंतिम संस्कार किया जा सके।
सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पीएमओ इंडिया और संबंधित अधिकारियों को टैग करते हुए अजय सुंदर निहलानी के पार्थिव शरीर को भारत लाने में मदद की अपील की है।
