CG ब्रेकिंग- कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की आज होगी पेशी,, 17 अगस्त से जेल में बंद है विधायक….

बलौदाबाजार– जिला मुख्यालय में घटित हिंसा और आगजनी मामले में गिरफ्तार कांग्रेस भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को आज जिला सत्र न्यायालय बलौदाबाजार में पेश करेगी। आपको बता दे कि बलौदाबाजार जिले में 10 जून को हुई हिंसा और आगजनी मामले में 17 अगस्त को पुलिस ने विधायक को भिलाई से गिरफ्तार किया था जिसके बाद 17 अगस्त को ही देर रात कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर सेंट्रल जेल रायपुर दाखिल कर दिया गया था विदित हो कि विधायक को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट ने सर्वप्रथम 3 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेजा था इसके बाद 3 बार 7-7 दिन की न्यायिक रिमांड के बाद 03 सितंबर को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई थी कुलमिलाकर अभी तक 4 बार न्यायिक रिमांड बढ़ चुकी है।