पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PRSU) अब पारंपरिक कक्षाओं के अलावा ऑनलाइन शिक्षा की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाने जा रहा है। हाल ही में हुई कार्यपरिषद की बैठक में विश्वविद्यालय को पहली बार ऑनलाइन कोर्स शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। इसी महीने के अंत तक विश्वविद्यालय ऑनलाइन कार्यक्रम का फॉर्मल ड्राफ्ट तैयार कर UGC को भेज देगा। फरवरी तक UGC इस पर फैसला लेने की संभावना है।
एमए इकोनॉमिक्स होगा पहला ऑनलाइन कोर्स
विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, NAAC से A+ ग्रेड मिलने के बाद PRSU को ऑनलाइन प्रोग्राम चलाने की योग्यता प्राप्त हो गई है।
सबसे पहले MA Economics को ऑनलाइन मोड में शुरू करने का प्रस्ताव है।
यदि रिस्पांस अच्छा रहा तो अन्य विषयों के कोर्स भी धीरे-धीरे ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे।
पूरी पढ़ाई होगी 100% ऑनलाइन
कोर्स अनुमोदन के लिए PRSU को UGC को
-
डेमो लेक्चर
-
स्टडी मटेरियल
-
असाइनमेंट
-
परीक्षा प्रक्रिया
सब कुछ ऑनलाइन आधारित प्रारूप में भेजना होगा।
अनुमति मिलने के बाद
-
सिलेबस का डिजिटलीकरण
-
ऑनलाइन क्लास प्लेटफॉर्म तैयार करना
-
टेक्निकल सेटअप
जैसी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।
इसलिए अनुमान है कि नया ऑनलाइन कोर्स अगले शैक्षणिक सत्र से शुरू किया जा सकेगा।
कोर्स शुरू होने पर
-
लेक्चर
-
स्टडी मटेरियल
-
असाइनमेंट अपलोड
-
इंटरनल असेसमेंट
-
प्रोजेक्ट वर्क
-
फाइनल एग्जाम
सब कुछ पूरी तरह ऑनलाइन होगा।
नौकरीपेशा, गृहिणियों और नियमित क्लास अटेंड न कर पाने वाले विद्यार्थियों को इस कोर्स का सीधा लाभ मिलेगा।
