छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से Jaipur तक हवाई सफर एक बार फिर संभव हो गया है। करीब सात साल बाद यात्रियों को इस रूट पर उड़ान की सुविधा मिलने जा रही है। IndiGo एयरलाइंस ने रायपुर से Hyderabad होते हुए जयपुर तक कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू की है।
एयरलाइंस की ओर से शुरू की गई इस सेवा में 72 सीटर एटीआर विमान संचालित किए जा रहे हैं। इस रूट पर यात्रियों को लगभग 6000 से 9000 रुपये तक किराया देना होगा।
जानकारी के अनुसार पहले रायपुर–भोपाल–जयपुर फ्लाइट संचालित होती थी, लेकिन तकनीकी कारणों के चलते इसे बंद कर दिया गया था। अब नए कनेक्टिंग रूट के जरिए यात्रियों को फिर से जयपुर तक हवाई सफर की सुविधा मिल रही है।
एयरलाइंस द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक रायपुर से फ्लाइट 6E7555 सुबह 9:00 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 10:50 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। इसके बाद यात्री फ्लाइट 6E0913 से सुबह 11:50 बजे हैदराबाद से रवाना होकर दोपहर 1:45 बजे जयपुर पहुंच सकेंगे।
यात्रियों को हैदराबाद एयरपोर्ट पर पर्याप्त समय मिलेगा, जिससे वे आसानी से कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ सकेंगे।
इसके अलावा यात्रियों को जयपुर से Navi Mumbai और फिर वहां से रायपुर लौटने की सुविधा भी मिलेगी। जयपुर से मुंबई के लिए फ्लाइट 6E5324 दोपहर 3:55 बजे उड़ान भरकर शाम 5:40 बजे नवी मुंबई पहुंचेगी। इसके बाद फ्लाइट 6E2371 रात 7:50 बजे नवी मुंबई से रवाना होकर रात 9:30 बजे रायपुर पहुंचेगी।
ट्रैवल्स एसोसिएशन के संरक्षक Kirti Vyas के अनुसार तीनों फ्लाइटों के लिए टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है और यात्री ऑनलाइन व ट्रैवल एजेंसियों के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं।
7 साल बाद शुरू हुई फ्लाइट का शेड्यूल ✈️
रायपुर – हैदराबाद (6E7555) : सुबह 9:00 – 10:50
हैदराबाद – जयपुर (6E0913) : सुबह 11:50 – दोपहर 1:45
जयपुर – नवी मुंबई (6E5324) : दोपहर 3:55 – शाम 5:40
नवी मुंबई – रायपुर (6E2371) : रात 7:50 – रात 9:30
इस नई सेवा से रायपुर के यात्रियों को जयपुर और मुंबई जैसे प्रमुख शहरों तक सफर करने में बड़ी सुविधा मिलेगी।
