कसडोल में खंड चिकित्सा अधिकारी का अस्थायी प्रभार परिवर्तन, डॉ. वंदना भेले संभालेंगी जिम्मेदारी

बलौदाबाजार-भाटापारा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) जिला बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा जारी आदेश के अनुसार कसडोल में खंड चिकित्सा अधिकारी के पद पर अस्थायी प्रभार परिवर्तन किया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक वर्तमान खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविशंकर अजगले दिनांक 01 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक अर्जित अवकाश पर रहेंगे। उनके अवकाश अवधि के दौरान डॉ. वंदना भेले, चिकित्सा विशेषज्ञ (स्त्रीरोग), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल को खंड चिकित्सा अधिकारी का प्रभार सौंपा गया है।

जारी आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि डॉ. रविशंकर अजगले अपने समस्त कार्यभार डॉ. वंदना भेले को विधिवत हस्तांतरित करेंगे, ताकि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन सुचारु रूप से जारी रह सके।

यह आदेश 01 अप्रैल 2026 से प्रभावशील होगा।