योगेश यादव/रायपुर, 27 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ में उत्कृष्ट विकास कार्यों और ग्राम पंचायत में किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के लिए एक सरपंच को “सबसे खास सरपंच” के रूप में सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह रायपुर स्थित Courtyard by Marriott Raipur में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं उच्च शिक्षा मंत्री Tankaram Verma ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने सरपंच को उत्कृष्ट विकास कार्यों और ग्राम पंचायत में किए गए जनहितकारी प्रयासों के लिए सम्मानित किया।
समारोह के दौरान मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में सरपंचों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। जो जनप्रतिनिधि ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करते हैं, वे अपने गांव को विकास की नई दिशा देते हैं। ऐसे जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करना अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने सम्मानित सरपंच के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।
