आग की चपेट में 16 दुकानें, सिलेंडर ब्लास्ट से दहशत

संतु पैकरा बलौदाबाजार 27 मार्च 2026

मंदिर परिसर की दुकानों में लगी आग, मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। गिरौदपुरी धाम में एक भीषण आग लगने की घटना ने हड़कंप मचा दिया है। मंदिर परिसर की दुकानों में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।

बताया जा रहा है कि 11 केवी बिजली तार पर एक बंदर के कूदने से शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद निकली चिंगारी से आग भड़क उठी। इस घटना में बंदर की मौके पर ही मौत हो गई।

आग इतनी तेजी से फैली कि मंदिर परिसर की करीब 16 दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। हालात तब और भयावह हो गए जब आग के बीच तीन गैस सिलेंडर भी फट गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय दुकानों में कोई दुकानदार मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया और किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। इस आगजनी में करीब 50 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को ही आग लगने की मुख्य वजह माना जा रहा है।

फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर बिजली सुरक्षा और व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मधु शास्त्री (पीड़ित दुकानदार)

रामकुमार मिरि (समाजसेवी)

अश्वनी पड़वार (चौकी प्रभारी, गिरौदपुरी)

यूवराज कुर्रे (तहसीलदार)