संजू पैकरा/बलौदाबाजार 28 मार्च 2026
सड़क हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, बाइक चालक की टक्कर बनी कारण
बलौदाबाजार। जिले के लवन क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम तेंदूभाटा चौकी गिरोधपुरी निवासी रतिराम साहू (पिता बून्दराम साहू) को मोटरसाइकिल चालक नाथूलाल रजक ने पीछे से टक्कर मार दी।
बताया जा रहा है कि यह हादसा लवन के पास शिवम् ऑटो के सामने उस समय हुआ, जब रतिराम साहू पैदल चल रहे थे। तेज रफ्तार बाइक चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें पीछे से जोरदार ठोकर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लवन ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
