कटगी बवाल का मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, गांव में घुमाया गया जुलूस

संजू पैकरा/ बलौदाबाजार 13 अप्रैल

कटगी गांव में बवाल मचाने वाला मुख्य आरोपी भागवत थवाइत गिरफ्तार, गांव में पुलिस ने निकाला जुलूस

बलौदाबाजार। जिले के कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटगी में बीते दिनों हुए बवाल, दहशतगर्दी और मारपीट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी भागवत थवाइत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले तीन दिनों से फरार चल रहा था, जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का गांव में जुलूस निकालकर कड़ा संदेश दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में दहशत फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती का संकेत मिला है।

इधर, इस पूरे घटनाक्रम के बाद राजनीतिक स्तर पर भी कार्रवाई देखने को मिली है। प्रदेश युवा कांग्रेस ने भागवत थवाइत को ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष के पद से हटा दिया है।

पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।