रायपुर के Ambience Nature परिसर में उत्साह का एक अद्भुत सैलाब देखने को मिला! Sportz Mania Academy द्वारा Kashi Sports Academy, Decathlon Raipur एवं Roko Sports Academy के तालमेल से आयोजित ‘स्केटिंग मैराथन एवं प्रतियोगिता 2026 – सीज़न 2’ सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
इस इवेंट की सबसे मजेदार और दिल जीतने वाली बात यह रही कि नन्हे-मुन्ने 3 साल के बच्चों से लेकर 18 साल के युवाओं तक ने स्केटिंग ट्रैक पर अपना जलवा बिखेरा। छोटे बच्चों का वह गजब का आत्मविश्वास और बड़ों की रफ्तार ने हर किसी को तालियाँ बजाने पर मजबूर कर दिया।
आयोजन की बड़ी बातें:
पूरे प्रदेश का संगम: रायपुर सहित भिलाई, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, महासमुंद, धमतरी, तिल्दा, भाटापारा और सरायपाली से 190+ जांबाज खिलाड़ी शामिल हुए। इस दौरान रिकॉर्ड तोड़ मुकाबला हुआ। छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार एक ही दिन में 42 अलग-अलग वर्गों (7 आयु वर्ग और 3 स्केट कैटेगरीज) में कड़ा मुकाबला हुआ।अतिथि विशेष: मुख्य अतिथि डॉ. सीमा जिंदल और रायपुर रोलर्स स्केटिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला दोगुना कर दिया। ललित गोलानी, राजेश गोलानी एवं सोनाली गोलानी जी का सहयोग सराहनीय रहा।
टीम वर्क की मिसाल (आयोजक, निर्णायक एवं वॉलंटियर्स):
इवेंट को सफल बनाने में सचिन चिलमवार, शंकर, अनिकेत, काशीराम छेत्री, जयंत साहू, उमेश चंद्रा, हेमंत, काजल वर्मा, अमीष मरकाम, बालूराम, अनुराग साहू, गर्वित, लक्ष्य, अदिति, अभिनव, ऋतिक एवं कल्लू ने एक टीम के रूप में कंधे से कंधा मिलाकर अपनी मुख्य भूमिका निभाई।
खेल भावना और अनुशासन का यह नजारा वाकई प्रेरणादायक था। भविष्य में भी ऐसे ही धमाकेदार आयोजनों का सिलसिला जारी रहेगा!
