CG बड़ी खबर…सक्ती में वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 4 मजदूरों की मौत, कई झुलसे

सक्ती जिले में मंगलवार दोपहर बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। डभरा थाना क्षेत्र के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में अचानक बॉयलर ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी मच गई। इस दर्दनाक हादसे में 4 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसा दोपहर करीब 2 बजे हुआ, जब प्लांट में रोजाना की तरह काम चल रहा था। अचानक बॉयलर की ट्यूब फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिसकी चपेट में कई मजदूर आ गए।

घटना के बाद मौके पर पुलिस, दमकल और प्रशासन की टीम तुरंत पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि 15 घायलों को रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 5 मजदूरों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं 11 अन्य घायलों को खरसिया के पद्मावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे के बाद प्लांट में हड़कंप मच गया है और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी में तकनीकी खामी को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो