बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एनडीए में मंगलवार को सत्ता का शांतिपूर्ण हस्तांतरण हो गया। करीब 20 वर्षों तक शासन करने के बाद Nitish Kumar ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। अब उनके उत्तराधिकारी के रूप में Samrat Choudhary बुधवार सुबह 10:50 बजे लोकभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वे भाजपा के पहले और राज्य के 24वें मुख्यमंत्री बनेंगे।
मंगलवार शाम भाजपा और एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने राज्यपाल Syed Ata Hasnain से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान उनके साथ कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री Shivraj Singh Chouhan, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष Sanjay Kumar Jha, केंद्रीय मंत्री Rajiv Ranjan Singh, Jitan Ram Manjhi, पूर्व मंत्री Vijay Kumar Choudhary, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Sanjay Saraogi, रालोमो अध्यक्ष Upendra Kushwaha और लोजपा (रा) के सांसद Arun Bharti भी मौजूद रहे।
बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin भी शामिल होंगे। बिहार की राजनीति में यह बदलाव आने वाले समय में नए समीकरण तय कर सकता है
