वेदांता पावर प्लांट हादसे पर उद्योग मंत्री ने जताया गहरा शोक

वेदांता पावर प्लांट हादसे पर उद्योग मंत्री ने जताया गहरा शोक

रायपुर, 15 अप्रैल 2026/ वाणिज्य, उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता लिमिटेड के पावर प्लांट में बॉयलर फटने से हुई दुर्घटना मे जानमाल के नुकसान पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

उद्योग मंत्री ने जिले के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर चर्चा कर जिला प्रशासन को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य तेज करने और घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच के निर्देश देते हुए श्रम कानून के अंतर्गत दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही है।