मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को 10वीं-12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। जबलपुर में 10वीं कक्षा के परिणाम में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। 10वीं में पंडित लज्जा शंकर झा मॉडल हाईस्कूल की छात्रा श्रेया जैन ने 496 अंक हासिल कर मध्य प्रदेश में चौथी रैंक प्राप्त की।
संदीपनी विष्णुदत्त हायर सेकंडरी स्कूल सिहोरा की रश्मि गडरी ने भी 496 अंक हासिल कर प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह विज्ञान गणित समूह में सिहोरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की पूर्वी गोलहानी और इसी समूह में पंडित लज्जा शंकर झा मॉडल हाईस्कूल की कुमारी कृति पांडे ने 8वां स्थान हासिल किया।
जबलपुर जिले में दोनों परीक्षाओं के लिए 100 केंद्र बनाए गए थे। इनमें 47 शहरी और 53 ग्रामीण क्षेत्रों में थे। कुल 100 केंद्रों में से 96 केंद्र नियमित परीक्षार्थियों के लिए थे, जबकि चार केंद्रों पर प्राइवेट विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
हायर सेकंडरी : कला समूह में जबलपुर की अल्फिया अंजुम ने हासिल किया दसवां स्थान,वाणिज्य समूह में पंडित लज्जा शंकर झा मॉडल हाईस्कूल की कुमारी अनम अंसारी ने हासिल किया दसवां स्थान,जीव विज्ञान समूह में ही पंडित लज्जा शंकर झा मॉडल हाईस्कूल के ओम चौक ने हासिल किया दसवां स्थान
हाईस्कूल : पंडित लज्जा शंकर झा मॉडल हाईस्कूल की कुमारी श्रेया जैन ने हासिल किया चौथा स्थान, शासकीय रानी दुर्गावती कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ा की कुमारी शुभी सैनी ने हासिल किया छठवां स्थान , ब्रह्म ऋषि नर्मदा विद्यापीठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अभिषेक मिश्रा ने हासिल किया सातवां स्थान
हाईस्कूल में 90% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी राजश्री विश्वकर्मा-98.6%, पिता वेल्डिंग का काम करते हैं।
43 हजार विद्यार्थियों ने दी परीक्षा जिले में 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कुल 43 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें 23938 छात्र 10वीं और 19134 छात्र 12वीं में पंजीकृत थे।
