CG सहायक शिक्षक Bharti 2026: , 2292 सहायक शिक्षक पदों का विज्ञापन… पढ़िए पूरी खबर.

रायपुर, 16 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर बड़ी भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग ने कुल 5000 पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जा रहा है।

जारी जानकारी के अनुसार, इन 2292 पदों में से 795 पद ई-संवर्ग की शालाओं के लिए और 1497 पद टी-संवर्ग की शालाओं में भरे जाएंगे। पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य नियम विस्तृत विज्ञापन में दिए जाएंगे।

लोक शिक्षण संचालनालय के उप संचालक अशोक नारायण बंजारा ने बताया कि विस्तृत विज्ञापन जल्द ही छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट और स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल पर जारी किया जाएगा। साथ ही भर्ती परीक्षा का सिलेबस भी व्यापम की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

11 अक्टूबर 2026 को संभावित परीक्षा सहायक शिक्षक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा किया जाएगा, जिसकी संभावित तिथि 11 अक्टूबर 2026 तय की गई है।

आवेदन तिथि का इंतजार ऑनलाइन आवेदन की तिथियां व्यापम द्वारा अलग से घोषित की जाएंगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत व्याख्याता और शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए भी जल्द अलग-अलग विज्ञापन जारी किए जाएंगे।