अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ की कमाई ₹60 करोड़ हुई …..

अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ रिलीज के वक्त तो धीमी चल रही थी, लेकिन फिल्म ने दूसरे ही दिन उड़ान भर ली है और इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल आया है। वहीं, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक महीना पूरा कर लिया है। जानिए दोनों फिल्मों का कलेक्शन।

अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फिल्म अक्षय कुमार और फिल्म निर्माता प्रियदर्शन का लगभग 16 साल बाद पुनर्मिलन है। ऐसा लगता है कि इस जोड़ी ने एक बार फिर पर्दे पर अपना जादू बिखेर दिया है। कम से कम फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन से तो यही लगता है। वहीं, 30 दिनों के बाद धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपना महीनेभर का सफर पूरा कर लिया है और 31वें दिन भी फिल्म की कमाई ठीक-ठाक है। नई रिलीज से भिड़ने के बावजूद ये डंटकर खड़ी है। अब आइए जानते हैं दोनों फिल्मों की कमाई के बारे में।

पहले दिन भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर 12.25 करोड़ रुपये कमाए। इससे भी पहले, पेड़ प्रिव्यू के जरिए इसने ₹3.75 करोड़ की कमाई की थी, जो बेहद कम थी। अब, Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे दिन फिल्म भारत भर में 11,513 शो में चल रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन यानी शनिवार को लगभग ₹19 करोड़ रुपये कमाए हैं। दिन बढ़ने के साथ-साथ कमाई बढ़ने की उम्मीद है। इसके साथ ही, फिल्म का कुल कलेक्शन ₹35 करोड़ रुपये हो गया है। ग्रॉस कलेक्शन देखें तो फिल्म की कमाई दो दिन में 42 करोड़ हो गई है।

प्रियदर्शन की निर्देशित इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, जिस्सू सेनगुप्ता, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, तब्बू, राजेश शर्मा और दिवंगत असरानी ने अभिनय किया है। दो दिन में 35 करोड़ की कमाई तो हुई ही है। इसके अलावा, विदेशों से 18.50 करोड़ रुपये की कमाई को मिलाकर वर्ल्डवाइड कलेक्शन 60.50 करोड़ रुपये हो गया है। महामारी के बाद अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ओपनिंग-डे फिल्मों में से एक बन गई है। ‘सूर्यवंशी’ पहले नंबर पर है, जिसने तीसरे दिन 23.85 करोड़ कमाए थे, जबकि ‘हाउसफुल 5’ 24 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के साथ दूसरे नंबर पर है।